रेलवे कुली नौसाद खान ने रेलमंत्री से की मुलाकात, ग्रुप-डी में समायोजन की मांग उठाई।
![]() |
बिकानेर: रेल कुली ने रेलमंत्री को राजस्थानी पाग पहना कर सम्मानित किया। |
बीकानेर, 22 जून। रेलवे कुली नौसाद खान ने रेलमंत्री से मुलाकात कर देशभर के रेलवे कुलियों की समस्याओं और मांगों को उनके समक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने कुलियों के भविष्य, रोजगार सुरक्षा तथा उन्हें रेलवे के ग्रुप-डी पदों में समायोजित करने की मांग प्रमुखता से उठाई।
![]() |
नौसाद खान को सभी स्टेशनों पर कार्यरत रेलवे कुली ने धन्यवाद दिया। |
नौसाद खान ने रेलमंत्री को बताया कि वर्षों से रेलवे स्टेशनों पर सेवा देने वाले कुली आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि अनुभवी कुलियों को उनकी सेवा और अनुभव है के आधार पर रेलवे के ग्रुप-डी पदों में समायोजित करने की योजना बनाई जाए, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।
![]() |
उलाव हवाई अड्डे पर बातचीत दरम्यान प्रधानमंत्री ने भी रेलवे कुलियों को आश्वासन दिया था। क्या हुआ बीजेपी के सभी नेता ढग हैं। |
मुलाकात के दौरान रेलमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि कुलियों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदमों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि वर्ष 2027 तक कुलियों के कल्याण और उनकी सुविधाओं में सुधार के लिए कुछ न कुछ ठोस प्रयास किए जाएंगे।
रेलमंत्री से मिले आश्वासन के बाद रेलवे कुलियों में उम्मीद की नई किरण जगी है। नौसाद खान ने कहा कि यदि कुलियों के लिए रोजगार सुरक्षा और ग्रुप-डी में समायोजन जैसी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाता है, तो इससे हजारों कुली परिवारों को लाभ मिलेगा।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें