पटना:प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत एक करोड़ चार लाख गरीब परिवारों का सर्वे किया गया था, जिसमें 35 लाख लोगों के पात्रता की जांच पुनः की जायगी।
आवास योजना अंतर्गत जांच की प्रकिया में दो महीने का वक्त लगेगा। 2025 के मई महीने तक सर्वेक्षण कार्य को पुरा करा लिया गया था। अगले वित्तीय वर्ष से इन परिवारों का चरणवार बनेगा पक्का मकान, कमियों को क्षेत्र बदलकर अलग अलग पंचायत में जांच की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वर्तमान समय में पूर्व की बनी सूची के आधार पर राज्य के 12 लाख 20 हजार परिवारों का पक्का मकान पीएम आवास योजना के तहत बनाया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में इन आवासों की स्वीकृति मिली है। इनमें तीन लाख मकान पूर्ण किए गए हैं। शेष का निर्माण प्रकियाधीन है। उक्त योजना में भारत सरकार द्वारा पिछले सात महीने से राशि भुगतान नहीं किए जाने से आवास का निर्माण काफी धीमी गति से चल रही है। बिहार सरकार आवास योजना मंत्री ने तीन हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि मांग की गई लेकिन केंद्र सरकार अभी तक योजना राशि नहीं दी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें