इटली: रोम में मोदी का भव्य स्वागत,मेलोनी बोली।"Welcome to Rome,My Freind"

इटली: रोम में मोदी का भव्य स्वागत, मेलोनी बोली। “Welcome to Rome, My Friend”
Italian prime Minister & Indian prime Minister।
रोम। Giorgia Meloni ने भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi का इटली की राजधानी रोम में गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुंचे, जहां दोनों नेताओं की मुलाकात ने वैश्विक स्तर पर सुर्खियां बटोरीं।


इतालवी प्रधानमंत्री मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “Welcome to Rome, my friend!”। यह पोस्ट कुछ ही घंटों में वायरल हो गई और सोशल मीडिया पर"Melodi” ट्रेंड करने लगा।

बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच भारत-इटली संबंधों, व्यापार, रक्षा सहयोग और India-Middle East-Europe Economic Corridor जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने संबंधों को “स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप” तक बढ़ाने पर भी जोर दिया।

इस दौरान पीएम मोदी ने मेलोनी को भारतीय “Melody” टॉफी भी भेंट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें