बिहार पटना एजेंसी :भूतपूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नितीश कुमार को कहा तानाशाही नहीं चलेगी।
भूतपूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि जबसे सम्राट चौधरी गृहमंत्री का पदभार ग्रहण किया है अपराध दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है सब जगह बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है
सरकार सोई हुई है। राबड़ी देवी ने कहा इस मसले पर आज ही सदन में विशेष चर्चा होनी चाहिए परिषद् के उप सभापति रामबचन राय ने सदन में शांति व्यवस्था बनाए रखने की पुरजोर कोशिश की। खुद भी आसन पर खड़े हुए। अंततः कोई उपाय नहीं देख भोजनावकाश तक कारवाई स्थगित कर दी। दुसरी पाली में हंगामा देखकर 20 मीनट बाद अवधेश नारायण सिंह ने कारवाई स्थगित कर दी। राबड़ी देवी लगातार बोलते जा रही थी नितीश कुमार अपराधी को बचाना बंद करो, नितीश कुमार हाय हाय के नारे लगा रही थी इनके साथ विपक्षी पार्टी के सदस्य अब्दुल बारी सिद्दीकी, सुनील कुमार सिंह,शशि यादव इस मांग का पुरजोर समर्थन किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें