एशियन गेम्स में मनु भाकर का पदक चूका, 10 मीटर एयर पिस्टल में पांचवें स्थान पर रहीं।

एशियन गेम्स में मनु भाकर का पदक चूका, 10 मीटर एयर पिस्टल में पांचवें स्थान पर रहीं।

मनु भाकर महिला अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज।

मनु भाकर ने क्वालीफिकेशन में 579-20x का स्कोर करते हुए तीसरे स्थान पर रहकर आठ निशानेबाजों वाले फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल की शुरुआत उन्होंने अच्छी की और शुरुआती चरण में पदक की दौड़ में बनी रहीं, लेकिन चौथे एलिमिनेशन चरण के बाद उनका सफर समाप्त हो गया।

इस स्पर्धा में दक्षिण कोरिया की चू गा-उन ने 246.3 अंक के एशियाई और एशियन गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। चीन की यीआओ शेन ने रजत और चीन की रानशिन जियांग ने कांस्य पदक हासिल किया।

महिलाओं की टीम स्पर्धा में भी भारत पदक से चूक गया था। मनु भाकर, ईशा सिंह और सुरूची इंदर सिंह की भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही। भारत और वियतनाम के 1719 अंक बराबर थे, लेकिन अधिक इनर-10 के आधार पर वियतनाम ने कांस्य पदक हासिल किया।
पेरिस ओलंपिक 2024 में दो कांस्य पदक जीत चुकीं मनु भाकर के लिए एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल का यह मुकाबला पदक के बिना समाप्त हुआ। हालांकि उनके पास आगे अन्य शूटिंग स्पर्धाओं में पदक के लिए मौका बना हुआ है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें