नई दिल्ली: ब्रिक्स (B R I C S) बैठकों और मंत्रिस्तरीय चर्चाओं में कई महत्वपूर्ण फैसले और सहमतियाँ सामने आई हैं।
मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
1. संयुक्त राष्ट्र (UN) और वैश्विक संस्थाओं में सुधार
बैठक में सदस्य देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC), IMF और विश्व बैंक जैसे संस्थानों में सुधार की मांग दोहराई ताकि विकासशील देशों को अधिक प्रतिनिधित्व मिले।
2. भारत की 2026 अध्यक्षता का समर्थन
ब्रिक्स देशों ने भारत की 2026 अध्यक्षता का समर्थन किया। भारत ने चार प्रमुख प्राथमिकता रखी।
Resilience (लचीलापन)
Innovation (नवाचार)
Cooperation (सहयोग)
Sustainability (स्थिरता)
3. स्थानीय मुद्रा और डिजिटल भुगतान पर जोर
ब्रिक्स देशों के बीच डॉलर पर निर्भरता कम करने और आपसी व्यापार के लिए डिजिटल करेंसी व लोकल करेंसी भुगतान प्रणाली को बढ़ाने पर चर्चा हुई। भारत ने BRICS डिजिटल करेंसी इंटरलिंकिंग का प्रस्ताव भी रखा।
4. गाजा और पश्चिम एशिया मुद्दे पर चर्चा
ब्रिक्स विदेश मंत्रियों ने गाजा में युद्धविराम और कूटनीतिक समाधान की मांग की। हालांकि ईरान युद्ध को लेकर सदस्य देशों में पूरी एकजुटता नहीं बन सकी।
5. वैकल्पिक विवाद समाधान (ADR) व्यवस्था:
ब्रिक्स न्याय मंत्रियों की बैठक में Arbitration और Mediation आधारित विवाद समाधान तंत्र को मजबूत करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
AI, जलवायु और आपदा प्रबंधन सहयोग
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य, ऊर्जा सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में संयुक्त शोध और सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।
6. व्यापार और निवेश बढ़ाने की योजना
ब्रिक्स बिजनेस कॉन्क्लेव में फार्मा, ग्रीन एनर्जी, IT, कृषि और सप्लाई चेन में निवेश व तकनीकी सहयोग बढ़ाने की बात हुई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें