क्वेटा/इस्लामाबाद/बलूच/ विद्रोहियों का बड़ा दावा: पाकिस्तान के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी वसीम अहमद हिरासत में।
बलूचिस्तान में सक्रिय उग्रवादी संगठन Baloch Liberation Army (B LA)
संवाददाता अमन कुमार मिश्र

क्वेटा/इस्लामाबाद, 25 मई 2026 बलूचिस्तान में सक्रिय उग्रवादी संगठन Baloch Liberation Army (B L A) ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान एयरपोर्ट सिक्योरिटी फोर्स (A S F) के वरिष्ठ अधिकारी वसीम अहमद को हिरासत में ले लिया है। संगठन के अनुसार यह कार्रवाई बलूचिस्तान के कलात जिले में की गई।
B L A के प्रवक्ता जीयंद बलोच ने बयान जारी कर कहा कि संगठन के लड़ाकों ने “खुफिया जानकारी” के आधार पर वसीम अहमद की पहचान की और उन्हें मुख्य राजमार्ग पर रोककर अपने कब्जे में लिया। वसीम अहमद पाकिस्तान रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत A S F में डिप्टी डायरेक्टर और कमांडिंग ऑफिसर बताए जा रहे हैं।
हालांकि पाकिस्तान सरकार या सेना की ओर से अब तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पाकिस्तानी मीडिया में भी अधिकारी के लापता होने की खबरें सामने आई हैं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने इस पर सार्वजनिक बयान देने से फिलहाल परहेज किया है।
बलूचिस्तान में पिछले कुछ महीनों से हिंसा और हमलों की घटनाओं में तेजी आई है। हाल ही में B L A ने क्वेटा के पास ट्रेन विस्फोट की जिम्मेदारी भी ली थी, जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें