बीजिंग: चीन की "नेशनल पिपुल्स कांग्रेस "क्या होती है और इसे “दो सत्र” क्यों कहा जाता है।

बीजिंग: चीन की "नेशनल पिपुल्स" कांग्रेस क्या होती है और "दो सत्र" क्यों कहा जाता है।
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग
चीन में हाल ही में शीर्ष विधायकी संस्था नेशनल पिपुल्स कांग्रेस का वार्षिक सत्र बीजिंग में शुरू हुआ। इस उद्घाटन सत्र में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे, और चीन के प्रधानमंत्री  ली कियांग ने सरकार की वार्षिक "सरकारी कार्य रिपोर्ट"पेश की। मुख्य बातें प्रधानमंत्री ली कियांग की आर्थिक रिपोर्ट विकास लक्ष्य: 2026 के लिए चीन ने लगभग 4.5%–5% जी डी पी वृद्धि का लक्ष्य रखा है।

रोजगार लक्ष्य: शहरों में 1.2 करोड़ से अधिक नई नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है।

नई पांच वर्षीय योजना: 2026–2030 की 15वीं पांच वर्षीय योजना का मसौदा संसद में पेश किया गया, जिसमें आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए प्रमुख रणनीति शामिल हैं।तकनीक और नवाचार पर जोर:आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, रोबोटिक्स और अन्य उन्नत तकनीकों में निवेश बढ़ाने की योजना।

घरेलू खपत बढ़ाने की योजना:अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए उपभोक्ता खर्च और निवेश को बढ़ावा देने की नीति।

चीन की नेशनल पिपुल्स कांग्रेस  क्या है? चीन की नेशनल पिपुल्स कांग्रेस  देश की सबसे बड़ी और सर्वोच्च विधायी संस्था (संसद) है।

मुख्य विशेषताएंइसमें लगभग 3000 प्रतिनिधि होते हैं, जो चीन के प्रांतों, स्वायत्त क्षेत्रों, सेना और अन्य इकाइयों से आते हैं। इसका मुख्य सत्र हर साल बीजिंग में होता है।यह चीन के संविधान के अनुसार सर्वोच्च राज्य सत्ता का अंग माना जाता है। 

रक्षा बजट: रक्षा खर्च में लगभग 7% वृद्धि का प्रस्ताव।संविधान में संशोधन करना नए कानून बनाना और पुराने कानूनों में बदलाव करना चीन के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री आदि शीर्ष पदों को औपचारिक रूप से चुनना राष्ट्रीय बजट और आर्थिक योजनाओं को मंजूरी देना सरकार की वार्षिक रिपोर्ट की समीक्षा करना।कुल मिलाकर, इस रिपोर्ट में चीन की सरकार ने धीमी आर्थिक वृद्धि, प्रॉपर्टी सेक्टर की समस्याओं और वैश्विक तनावों के बीच तकनीक-आधारित विकास, घरेलू खपत और आर्थिक स्थिरता पर जोर दिया है।

एक राजनीतिक सलाहकार संस्था इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों, व्यापारिक नेताओं, बुद्धिजीवियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि होते हैं यह सरकार को नीतियों पर सुझाव देती है, लेकिन कानून पारित नहीं करती। नेशनल पिपुल्स कांग्रेस चीन की संसद (कानून बनाने वाली संस्था सलाह देने वाली राजनीतिक संस्था इन दोनों की वार्षिक बैठक को मिलाकर "दो सत्र" कहा जाता है। चीन में हर साल लगभग एक ही समय पर दो बड़ी राजनीतिक बैठकों का आयोजन होता है, इसलिए इसे दो सत्र कहा जाता है। चीन की संसद कानून और राष्ट्रीय नीतियों को मंजूरी देती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें