झाझा (जमुई)। झाझा रेलवे स्टेशन पर पानी की सप्लाई बंद होने से यात्रियों में नाराजगी।

झाझा (जमुई)। झाझा रेलवे स्टेशन पर पानी की सप्लाई बंद होने से यात्रियों में नाराजगी।
यात्रियों को समय का आभाव रहने के कारण स्टेशन मास्टर को लिखित शिकायत दर्ज नहीं होता है।

यात्रियों को समय का आभाव रहने के कारण स्टेशन मास्टर को लिखित शिकायत दर्ज नहीं होता है।

झाझा (जमुई), संवाददाता।

झाझा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ट्रेनों के आगमन से पहले पेयजल की सप्लाई बंद किए जाने का आरोप यात्रियों ने लगाया है। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन आने के समय जब प्लेटफार्म पर सबसे अधिक भीड़ होती है, उसी दौरान पानी उपलब्ध नहीं रहने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यात्रियों के अनुसार, प्लेटफार्म पर लगे नलों में पानी नहीं आने के कारण उन्हें मजबूरन स्टॉलों से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ता है। इससे आर्थिक बोझ बढ़ने के साथ-साथ यात्रियों को असुविधा भी झेलनी पड़ रही है। खासकर गर्मी के मौसम में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय यात्रियों ने आरोप लगाया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन इसके समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उनका कहना है कि रेलवे प्रशासन को यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए और प्लेटफार्म पर नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध कराना चाहिए।

यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों से मांग की है कि झाझा रेलवे स्टेशन पर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की जांच कराई जाए तथा ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय भी पानी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में रेलवे प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें