बरौनी स्टेशन पर पुराने पुल की सामग्री नहीं हटने से यात्रियों को हो रही परेशानी।

बरौनी स्टेशन पर पुराने पुल की सामग्री नहीं हटने से यात्रियों को हो रही परेशानी।
बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर नं०:-03 के पुर्वी तरफ पीलर जिसका कोई काम नहीं है इसे हटाना जरूरी है जिसे आज तक हटाया नहीं गया है, जिससे यात्रियों को बैठने उठने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बरौनी (बेगूसराय)। सोनपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले बरौनी जंक्शन पर पुराने फुट ओवरब्रिज को तोड़कर नया पुल बना दिया गया है, लेकिन पुराने पुल का मलबा और निर्माण सामग्री अब भी स्टेशन परिसर में पड़ी हुई है। इससे प्रतिदिन हजारों यात्रियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर बिखरी लोहे की सामग्री, कंक्रीट और अन्य अवशेषों के कारण प्लेटफॉर्म पर आवाजाही प्रभावित हो रही है तथा दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने बताया कि नया पुल बनने के बावजूद पुराने पुल की सामग्री को समय पर नहीं हटाया गया है। इससे स्टेशन की साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

यात्रियों ने रेल प्रशासन से मांग की है कि स्टेशन परिसर में पड़े पुराने पुल के मलबे और निर्माण सामग्री को शीघ्र हटाया जाए ताकि यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। बरौनी स्टेशन पर पहले भी यात्रियों की आवाजाही से जुड़ी समस्याओं को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें