काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल पिच रिपोर्ट (ENG W vs IND W)
![]() |
ब्रिस्टल का काउंटी ग्राउंड आमतौर पर बैटिंग फ्रेंडली विकेट माना जाता है। यहां की सतह हार्ड और अच्छी तरह रोल की हुई होती है, जिससे गेंद बल्ले पर आसानी से आती है और बल्लेबाज़ खुलकर शॉट खेल सकते हैं। |
शुरुआती ओवरों में तेज गेंद बाज़ों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकती है। आउट फील्ड तेज होने के कारण चौके-छक्के आसानी से निकलते हैं। मैच आगे बढ़ने पर विकेट थोड़ा धीमा हो सकता है, जिससे स्पिनरों को हल्की मदद मिलती है।
टी 20 रिकॉर्ड:
औसत पहली पारी स्कोर: 170-180 रन,पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीमों का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। 160+ का स्कोर यहां प्रतिस्पर्धी माना जाता है।
ENG W vs IND W मैच में क्या हुआ?
इंग्लैंड महिला टीम ने 168/5 का स्कोर बनाया और भारत महिला टीम 142/9 तक ही पहुंच सकी। इससे साफ दिखा कि विकेट बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी थी, लेकिन बीच के ओवरों में गेंदबाज़ों ने गति में बदलाव करके विकेट निकाले।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें