चेन्नई, एजेंसी। T V K ने D M K सरकार पर साधा निशाना।

चेन्नई,एजेंसी। टी वी के और डी एम के में तकरार।

चेन्नई से राजनीतिक तकरार तेज।

T V K ने D M K सरकार पर साधा निशाना।

चेन्नई, एजेंसी। थलपति विजय की पार्टी टी वी के और सत्तारूढ़ डीएमके के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। विजय ने राज्य सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि तमिलनाडु का खजाना खाली हो चुका है और राज्य करीब 10 लाख करोड़ रुपये के कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वित्तीय प्रबंधन में पूरी तरह विफल रही है, जिसका असर आम जनता पर पड़ रहा है। विजय ने कहा कि बढ़ते कर्ज और खर्चों के कारण राज्य की आर्थिक स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

विजय के बयान के बाद डीएमके नेताओं ने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष जनता को भ्रमित करने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। 

पार्टी नेताओं का कहना है कि राज्य सरकार विकास कार्यों और जनकल्याण योजनाओं को प्राथमिकता दे रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए तमिलनाडु में राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें