चेन्नई, सोमवार। तमिलनाडु को मिला नया मुख्यमंत्री: थलापति विजय ने ली शपथ।शपथ-ग्रहण समारोह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया था, जो चेन्नई में स्थित है। जानकारी अनुसार इसे नेहरू इंडोर स्टेडियम के नाम से जाना जाता है। तमिलनाडु के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आलेऺ॑रकर ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में उन्हें शपथ दिलाई गई।
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार और T V K, तमिलगा वत्री कझगम प्रमुख C. जोशेफ Vijay ने आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। चेन्नई में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में कई प्रमुख राजनीतिक नेता, फिल्मी हस्तियाँ और हजारों समर्थक मौजूद रहे। विजय की पार्टी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल किया, जिसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हुआ।
मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद विजय ने जनता से जुड़े कई बड़े फैसलों की घोषणा की। इनमें महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करना, राज्य में एंटी-ड्रग टास्क फोर्स का गठन तथा गरीब परिवारों के लिए राहत योजनाएँ शामिल हैं।
अपने संबोधन में विजय ने कहा कि उनकी सरकार “जनता की सरकार” होगी और युवाओं, किसानों तथा महिलाओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि फिल्मी दुनिया से राजनीति में आए विजय का यह सफर तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है। समर्थकों ने चेन्नई सहित कई शहरों में जश्न मनाया और मिठाइयाँ बांटीं।
अभिनेता-राजनेता (T V K) ने 2026 विधानसभा चुनाव में बड़ी सफलता हासिल की, जिसके बाद चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।
समारोह में Rahul गांधी भी शामिल थे। विजय ने शपथ लेने के बाद मुफ्त बिजली, महिला सुरक्षा और एंटी-ड्रग टास्क फोर्स जैसे शुरुआती फैसलों की घोषणा भी की।
शपथ-ग्रहण समारोह में कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं। इनमें प्रमुख रूप से:
Trisha Krishnan : तृषा कृष्णन।
R. Madhavan : आर माधवन।
Kamal Haasan :कमल हसन।
Khushbu Sundar। : खुशबू सुंदर।
Vishal : विशाल
पवन कल्याण (सोशल मीडिया के माध्यम से शुभ-कामना दीं)
इसके अलावा तमिल फिल्म उद्योग के कई निर्माता, निर्देशक और कलाकार भी समारोह में मौजूद रहे। समारोह का माहौल काफी भव्य और फिल्मी जगत की मौजूदगी से खास बना रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें