शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, महिला टी20 इंटरनेशनल में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड।
 |
शेफाली वर्मा |
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ एशियाई खेलों के फाइनल में इतिहास रच दिया। शेफाली एक कैलेंडर वर्ष में महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं।
श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में शेफाली ने 29 गेंदों पर 48 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल रहे। इस पारी के साथ उनके 2026 में महिला टी20 इंटरनेशनल में 863 रन हो गए। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट का 824 रन का पिछला रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।
शेफाली ने इस साल 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 863 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 162 से अधिक रहा है। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 49 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाकर भी शानदार रिकॉर्ड कायम किए थे।
श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में शेफाली और स्मृति मंधाना ने मिलकर 99 रन की ओपनिंग साझेदारी की। भारत ने इस मुकाबले में 216/3 का बड़ा स्कोर बनाया और बाद में श्रीलंका को 69 रन पर समेटकर 147 रन से जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें