वाशिंगटन एजेंसी : ईरान में बढ़ते तनाव और सुरक्षा खतरे के कारण अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी।
![]() |
| अमेरिकी विदेश मंत्रालय जिसे डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट कहा गया है। |
अमेरिकी विदेश मंत्रालय जिसे 'स्टेट आफ डिपार्टमेंट' भी कहा जाता है,1789 में स्थापित यह विभाग विदेशी सरकारों के साथ संबंधों, राजनयिक मिशनों (दूतावासों) और वीजा सेवाओं का प्रबंधन करता है। वर्तमान में (2026),मार्को रुबियो इसके विदेश मंत्री है।
मुख्य कारण:- अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव और टकराव बढ़ गया है। अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले (या संभावित हमले) और उसके जवाब में ईरान की प्रतिक्रिया (मिसाइल/ड्रोन हमले) पूरे मिडिल ईस्ट में सुरक्षा जोखिम, हवाई यात्रा बाधित, और अचानक हिंसा का खतरा इन कारणों से अमेरिकी सरकार ने अपने नागरिकों को कहा है। “तुरंत देश छोड़ दें” (यदि सुरक्षित रूप से संभव हो) U.S. Department of State (अमेरिकी विदेश मंत्रालय) ने अपने नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह/चेतावनी दी है। यह आदेश हाल के बढ़ते तनाव और सुरक्षा खतरे के कारण जारी किया गया है।
अगर निकलना संभव न हो, तो सुरक्षित जगह पर रहें और सतर्क रहें।
अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की है, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया।
इसी कारण मिडिल ईस्ट के कई देशों (जिसमें ईरान भी शामिल है) से अमेरिकियों को निकलने की सलाह दी गई।
कई देशों (भारत, जर्मनी आदि) ने भी अपने नागरिकों को ईरान छोड़ने को कहा है।
यह कोई सामान्य सलाह नहीं है, बल्कि उच्च स्तर की सुरक्षा चेतावनी है।
इसका मतलब यह है कि स्थिति अस्थिर और खतरनाक मानी जा रही है, इसलिए नागरिकों को जल्द से जल्द बाहर निकलने को कहा जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें