वाशिंगटन: डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उनकी सरकार ने “ईरान के साथ युद्ध समाप्त कर दिया है”

वाशिंगटन: डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उनकी सरकार ने “ईरान के साथ युद्ध समाप्त कर दिया है”

तेहरान की तरफ से अधिकारिक रूप से शांति प्रस्ताव का कोई जिक्र नहीं किया गया है।


डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा मध्य-पूर्व के देशों Eकतर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सऊदी अरब  बहरीन कुवैत और पाकिस्तान के साथ हाल के समझौते संबंध में बातचीत की।

अमेरिकी राष्ट्रपति बोले युद्ध खत्म करने की दिशा में बड़ी सफलता, तेहरान की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं

वॉशिंगटन, 13 जून।

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष समाप्त हो चुका है। 

ट्रम्प ने कहा कि उनकी सरकार ने “ईरान के साथ युद्ध समाप्त कर दिया है” और दोनों देशों के बीच जल्द ही एक औपचारिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।

ट्रम्प के अनुसार, समझौते के अंतिम बिंदुओं पर सहमति बन चुकी है और मध्य पूर्व में स्थिरता बहाल करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। 

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले दिनों में यूरोप में शांति समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

हालांकि, ईरान ने ट्रम्प के दावे पर सावधानीपूर्ण रुख अपनाया है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि समझौते पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है और प्रस्ताव संबंधित संस्थाओं के विचाराधीन है।

इस बीच, संभावित शांति समझौते की खबर से वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल देखने को मिला। तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि निवेशकों को मध्य पूर्व में तनाव कम होने की उम्मीद है।

ईरान के साथ युद्ध समाप्त हो चुका है” राष्ट्रपति ट्रम्प के इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। हालांकि अंतिम समझौते की पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन दोनों देशों के बीच शांति की संभावनाओं ने दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें