वाशिंगटन एजेंसी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हमलावर गिरफ्तार।
![]() |
| पहले हमला रोनाल्ड रीगन पर हमला अब वाशिंगटन हिल्टन पर हमला किया गया है। |
इस घटना ने दो बड़े मुद्दे फिर सामने ला दिए हैं क्या V I P सुरक्षा मॉडल को अपडेट करने की जरूरत है? और क्या “लोन वुल्फ” हमलों को रोकना और मुश्किल होता जा रहा है? हमला वाशिंगटन हिल्टन होटल (वाशिंगटन D C) में हुआ था, जहां ट्रम्प एक डिनर कार्यक्रम में शामिल थे।
25 अप्रैल 2026 को वॉशिंगटन डी.सी. के एक बड़े कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी हुई। उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी कार्यक्रम में मौजूद थे।अचानक एक हमलावर ने सुरक्षा घेरे को पार कर गोली चलाई,जिससे अफरा-तफरी मच गई। उन्हें तुरंत सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
![]() |
| इतने बड़े पैमाने पर सिक्योरिटी फोर्स रहने वावजूद हमला कैसे हुआ। |
किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, हालांकि एक एजेंट घायल हुआ (बुलेटप्रूफ जैकेट से बचाव हुआ)। संदिग्ध की पहचान 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है। वह कैलिफोर्निया का रहने वाला बताया गया है और संभवतः अकेले ही हमला कर रहा था। हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया गया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह घटना ट्रम्प पर संभावित तीसरी बार हमले की कोशिश मानी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी बड़े सवाल उठे हैं कि हमलावर अंदर तक कैसे पहुंच गया। 
अमेरिकी सिक्यूरिटी की लापरवाही के कारण हमला करने वाले एलन किस कारण हमला डोनाल्ड ट्रम्प पर किया।
उम्र लगभग 30–31 वर्ष बताई जा रही है। कैलिफ़ोर्निया का निवासी, और कुछ रिपोर्ट्स में उसे शिक्षक बताया गया है। शुरुआती जांच में यह संकेत मिला है कि वह अकेले काम कर रहा था।उसके मकसद (प्रेरणा) को लेकर जांच जारी है अभी तक कोई स्पष्ट राजनीतिक संगठन से सीधा संबंध सामने नहीं आया है।
शुरुआती जांच में यह संकेत मिला है कि वह अकेले काम कर रहा था।
निष्कर्ष: हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और राष्ट्रपति ट्रम्प सुरक्षित हैं।आमतौर पर ऐसे मामलों में जांच एजेंसियां उसकी मानसिक स्थिति:-हाल के संपर्क और यात्रा इतिहास को खंगालती हैं, ताकि हमले का कारण समझा जा सके।यह घटना व्हाइट हाउस संवाददाताओं का रात्रिभोज जैसे हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में हुई, जहां सुरक्षा बेहद कड़ी होती है। फिर भी कुछ सवाल उठे हैं।हमलावर सुरक्षा घेरे के काफी करीब पहुंच गया। इसका मतलब है कि शुरुआती चेकिंग लेयर में कहीं न कहीं गैप हो सकता है।युनाइटेड स्टेट्स सिक्रेट सर्विस ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और ट्रम्प को सुरक्षित निकाल लिया। लेकिन सवाल यह है कि क्या हमले को पहले ही रोका जा सकता था?ऐसे कार्यक्रमों में पत्रकार, मेहमान, स्टाफ काफी लोग मौजूद होते हैं। संभव है कि हमलावर ने भीड़ या एंट्री सिस्टम का फायदा उठाया हो।अगर हमलावर पहले से निगरानी में था (जैसा कुछ मामलों में होता है), तो यह इंटेलिजेंस शेयरिंग या रिस्क असेसमेंट की कमी भी हो सकती है।
![]() |
| अमेरिकी सिक्यूरिटी की लापरवाही के कारण हमला करने वाले एलन किस कारण हमला डोनाल्ड ट्रम्प पर किया। |
![]() |
शुरुआती जांच में यह संकेत मिला है कि वह अकेले काम कर रहा था। |


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें