नई दिल्ली में ₹155 करोड़ घोटाले में आप पार्टी A A P के नेता गिरफ्तार, B J P पर लगाए गंभीर आरोप।
दीपक सिंगला को कथित ₹155 करोड़ बैंक घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार।
नई दिल्ली, 19 मई।

दिल्ली की राजनीति में सोमवार को उस समय हलचल मच गई जब प्रवर्तन निदेशालय (E D) ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को कथित ₹155 करोड़ बैंक घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। E D के अनुसार यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही आर्थिक अनियमितताओं की जांच के आधार पर की गई है।
जांच एजेंसी का आरोप है कि घोटाले से जुड़े पैसों का इस्तेमाल कई फर्जी कंपनियों और संदिग्ध लेन-देन के जरिए किया गया। मामले में कई दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड भी जब्त किए गए हैं।
इधर, अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हुए दावा किया कि दीपक सिंगला पर B J P में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि B J P में शामिल नहीं होने के कारण ही E D की कार्रवाई की गई।
हालाकि प्रवर्तन निदेशालय ने इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। B J P नेताओं ने भी A A P के आरोपों को निराधार बताया है और कहा है कि जांच एजेंसियां कानून के अनुसार काम कर रही हैं।
फिलहाल मामला अदालत में है और आने वाले दिनों में इस पर राजनीतिक बहस और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें