राजस्थान में देश की पहली ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-पेट्रोकेमिकल परियोजना का उद्घाटन, पीएम मोदी ने राष्ट्र को किया समर्पित।

राजस्थान में देश की पहली ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-पेट्रोकेमिकल परियोजना का उद्घाटन, पीएम मोदी ने राष्ट्र को किया समर्पित।

बालोतरा (राजस्थान), 4 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) की देश की पहली ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल परियोजना का उद्घाटन किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह परियोजना भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने, घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
 प्रधानमंत्री ने कहा कि यह रिफाइनरी आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई मजबूती देगी और पश्चिमी राजस्थान के औद्योगिक विकास का नया अध्याय लिखेगी। लगभग 9 मिलियन मीट्रिक टन प्रतिवर्ष क्षमता वाली इस अत्याधुनिक परियोजना का विकास हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम के रूप में किया गया है। 

इस दौरान प्रधानमंत्री ने राजस्थान में लगभग 1.06 लाख करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया। इनमें सड़क, रेलवे, ऊर्जा, विमानन और शहरी विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें