नई दिल्ली/चण्डीगढ़/1 जून भारतीय रेलवे कुली समाज ने पंजाब सरकार के फैसले का किया स्वागत।
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी पंजाब सरकार की तरह पॉलिसी बनाकर रेलवे कुलियों को रेलवे में समायोजित करें। इनके परिवार एवं बच्चों का भविष्य बने।
संवाददाता: अमन कुमार मिश्र

भारतीय रेलवे कुली समाचार पत्र देश विदेश समाचार
नई दिल्ली/चंडीगढ़, 1 जून। भारतीय रेलवे कुली समाज ने पंजाब सरकार द्वारा 65,000 से अधिक कर्मचारियों को नियमित करने तथा ठेका भर्ती व्यवस्था को समाप्त करने के लिए विधेयक लाने के फैसले का स्वागत किया है। संगठन ने इसे श्रमिकों और कर्मचारियों के हित में उठाया गया एक सकारात्मक एवं ऐतिहासिक कदम बताया है।
भारतीय रेलवे कुली समाज के पदाधिकारियों ने जारी बयान में कहा कि वर्षों से ठेकेदारी प्रथा के कारण लाखों श्रमिक और कर्मचारी असुरक्षा की स्थिति में कार्य करने को मजबूर रहे हैं। ऐसे में पंजाब सरकार का यह निर्णय कर्मचारियों को सम्मानजनक रोजगार और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि ठेका भर्ती व्यवस्था समाप्त होने से कर्मचारियों में स्थिरता आएगी, कार्यकुशलता बढ़ेगी तथा श्रमिकों के मनोबल को मजबूती मिलेगी। उन्होंने पंजाब सरकार से आग्रह किया कि नियमितीकरण की प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से लागू किया जाए ताकि पात्र कर्मचारियों को शीघ्र लाभ मिल सके।
(समाचार संवाददाता) अमन कुमार मिश्र
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें