झाझा,एजेंसी। झाझा रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था बदहाल, यात्रियों में नाराज़गी।

झाझा,एजेंसी। झाझा रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था बदहाल, यात्रियों में नाराज़गी।
नियमित सफाई नहीं होने के कारण यात्रियों को गंदगी और दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है।
झाझा, एजेंसी। Jhajha Junction railway station पर इन दिनों साफ-सफाई की स्थिति बदहाल बनी हुई है, जिससे यात्रियों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म, परिसर और प्रवेश द्वार के आसपास जगह-जगह कूड़ा-करकट बिखरा पड़ा है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण यात्रियों को गंदगी और दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है।
झाझा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता कब मिलेगा कहना मुश्किल है।
यात्रियों का आरोप है कि संबंधित सफाई ठेकेदार द्वारा सही तरीके से सफाई कार्य नहीं कराया जा रहा है। कई स्थानों पर कूड़े का ढेर जमा है, जबकि शौचालयों और प्रतीक्षालयों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं बताई जा रही है। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि स्टेशन परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए तथा लापरवाही बरतने वाले संबंधित एजेंसी और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि झाझा रेलवे स्टेशन महत्वपूर्ण जंक्शन होने के बावजूद सफाई व्यवस्था की अनदेखी की जा रही है, जो चिंता का विषय है।

यात्रियों ने स्टेशन पर नियमित सफाई, कूड़ा निष्पादन और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है, ताकि यात्रियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें