टोक्यो,जापान। जापान में 5 साल में 31 लाख आबादी घटी, जन्म दर रिकॉर्ड निचले स्तर पर।



हाल ही में जारी जनगणना के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, देश की आबादी पिछले पाँच वर्षों में लगभग 31 लाख (3.09 मिलियन) घटकर करीब 12.3 करोड़ रह गई है। 

भविष्य में जनसंख्या और घटने का अनुमान।

यह जापान के इतिहास में किसी भी पाँच वर्षीय अवधि में दर्ज की गई सबसे बड़ी गिरावट है। 

वस्था और सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है। अब तक उनका प्रभाव सीमित रहा है। 5 वर्षों में आबादी में लगभग 31 लाख की कमी,बुजुर्ग आबादी का अनुपात लगातार बढ़ रहा है।
जनसंख्या में गिरावट से श्रमिकों की कमी और आर्थिक चुनौतियाँ भी सामने आ रही हैं, फिर भी यह दुनिया में जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण के एक अनोखे उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

विशेष तथ्य:-

5 वर्षों में लगभग 31लाख आबादी कम हुई। जन्म दर रिकॉर्ड निचले स्तर पर। बुजुर्गों का अनुपात लगातार बढ़ रहा है। भविष्य में जनसंख्या और घटने का अनुमान।

विश्लेषण:-

जापान का अनुभव दिखाता है कि जनसंख्या नियंत्रण और जनसंख्या गिरावट दो अलग-अलग स्थितियाँ हैं। 

जहाँ अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि समस्याएँ पैदा कर सकती है, वहीं अत्यधिक कम जन्मदर भी अर्थव्यवस्था और समाज के लिए नई चुनौतियाँ खड़ी कर सकती है।

जापानी लोग अपना विवाह कैसे कम खर्च में करते हैं।

मुख्य कारण:-

(1) देर से विवाह या विवाह न करना।
(2) बच्चों के पालन-पोषण की ऊँची लागत।
(3) लंबे कार्य घंटे और कार्य-संस्कृति।
(4) तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी।
(5) जन्म दर का लगातार कम बने रहना।

आबादी घटने के बावजूद Japan अभी भी दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है, लेकिन श्रमिकों की कमी और वृद्ध होती जनसंख्या उसकी सबसे बड़ी दीर्घकालिक चुनौतियों में से हैं।

भविष्य का अनुमान:-

2030 तक आबादी लगभग 11.96 करोड़ रह सकती है।

2050 तक यह घटकर लगभग 10.5 करोड़ होने का अनुमान है।

2070 तक जापान की जनसंख्या लगभग 8.7 करोड़ (87 मिलियन) तक गिर सकती है, यानी वर्तमान स्तर से लगभग 30% कम।




2025–26 के अनुमान के अनुसार जापान की आबादी लगभग 12.2–12.3 करोड़ (122–123 मिलियन) है।


कुल प्रजनन दर (एक महिला के जीवनकाल में औसतन बच्चों की संख्या) 1.15 तक गिर गई, जबकि जनसंख्या को स्थिर रखने के लिए लगभग 2.1 की आवश्यकता होती है।

उसी वर्ष लगभग 16 लाख मौतें हुईं, इसलिए जन्मों की तुलना में मौतें बहुत अधिक रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें