नई दिल्ली/रेल भवन/ संसद पप्पू यादव ने रेलवे कुली की समस्या को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के पास रखा।
रेल भवन,रेलवे बोर्ड चैयरमेन और पुर्णिया संसद पप्पू यादव रेलवे कुली से संबंधित बातचीत की।

Pappu Yadav raised the issues faced by railway porters before the Railway Board Chairman.
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से मुलाकात कर देशभर के रेलवे कुलियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कुलियों की आर्थिक स्थिति, रोजगार सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और पहचान से जुड़ी परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की।
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि रेलवे कुली वर्षों से यात्रियों की सेवा करते आ रहे हैं, लेकिन आज भी उन्हें कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। उन्होंने कुलियों के लिए स्थायी पहचान पत्र, बीमा सुविधा, पेंशन व्यवस्था तथा आर्थिक सहायता योजना लागू करने की मांग की।
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने सांसद द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया। इस दौरान कुलियों के प्रतिनिधिमंडल ने भी अपनी समस्याएं रखीं और शीघ्र समाधान की मांग की।
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि गरीब और मेहनतकश वर्ग के अधिकारों के लिए उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें