Uttar Pradesh यूपी (UP) के सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में लागू होगा ड्रेस कोड।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिए निर्देश, नए सत्र से लागू हो सकती है व्यवस्था।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति Anandiben Patel ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए ड्रेस कोड लागू करने के निर्देश दिए हैं। 
उत्तर प्रदेश में ड्रेस कोड लागू।
राजभवन में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान राज्यपाल ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में अनुशासन, समानता और एकरूपता बनाए रखने के लिए यूनिफॉर्म व्यवस्था जरूरी है।
राज्यपाल के निर्देश के बाद अब प्रदेश के विश्वविद्यालय और कॉलेज अपने स्तर पर यूनिफॉर्म का रंग, डिजाइन और नियम तय करेंगे। बताया जा रहा है कि नए शैक्षणिक सत्र से यह व्यवस्था लागू की जा सकती है।
बैठक में राज्यपाल ने शिक्षकों को भी सख्त संदेश देते हुए कहा कि कोई भी ऐसा कार्य न किया जाए जिससे गुरु की गरिमा को ठेस पहुंचे। उन्होंने समय पर कक्षाएं लेने और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कॉलेजों में रोजगारपरक और वोकेशनल कोर्स शुरू करने पर भी जोर दिया गया। इनमें GST, अकाउंटेंसी, ब्यूटीशियन, मेहंदी, बिंदी निर्माण और मिलेट आधारित व्यंजन जैसे कोर्स शामिल किए जाएंगे।
राज्यपाल ने सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष समितियां बनाने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि विद्यार्थी बिना डर अपनी शिकायतें रख सकें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें