गुजरात। गांधीनगर। अमित शाह ने लॉन्च की 'भारत टैक्सी', दो वर्षों में 500 से अधिक शहरों तक विस्तार का लक्ष्य।

अमित शाह ने लॉन्च की 'भारत टैक्सी', दो वर्षों में 500 से अधिक शहरों तक विस्तार का लक्ष्य।

गांधीनगर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात में सहकारी मॉडल पर आधारित 'भारत टैक्सी' सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह सेवा यात्रियों को किफायती और भरोसेमंद परिवहन उपलब्ध कराने के साथ-साथ टैक्सी चालकों को मालिकाना हक और बेहतर आय का अवसर देगी। अमित शाह ने घोषणा की कि भारत टैक्सी का विस्तार अगले दो वर्षों में 500 से अधिक शहरों तक किया जाएगा। फिलहाल इसकी शुरुआत गुजरात के चुनिंदा शहरों से की गई है और बाद में इसे देशभर में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें