संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक, कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा।
मानसून सत्र 20 जूलाई 2026 काम कम हंगामा ज्यादा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान लोकसभा और राज्यसभा की कुल कई बैठकें आयोजित की जाएंगी। सरकार विभिन्न महत्वपूर्ण विधेयकों, आर्थिक मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा कराने की तैयारी में है।

मानसून सत्र के दौरान विपक्ष भी महंगाई, बेरोज़गारी, किसानों के मुद्दे, कानून-व्यवस्था और अन्य राष्ट्रीय विषयों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। वहीं सरकार का कहना है कि वह सभी महत्वपूर्ण विधायी कार्यों को पूरा करने और सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
संसद का यह सत्र राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें कई प्रमुख नीतिगत फैसलों और विधेयकों पर चर्चा तथा पारित होने की संभावना है। सरकार और विपक्ष के बीच विभिन्न मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिल सकती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें