आंध्रप्रदेश,एजेंसी। श्रीकाकुलम जिले के नर सन्ना पेटा। में जनसंख्या बढ़ाने के लिए आंध्र सरकार का बड़ा ऐलान।
तीसरे बच्चे पर ₹30 हजार, चौथे पर ₹40 हजार की सहायता।
N. चंद्र बाबू नायडू ने राज्य में घटती जनसंख्या दर को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब आंध्र प्रदेश में तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवार को ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने यह घोषणा श्रीकाकुलम जिले के नर सन्ना पेटा में आयोजित एक जनसभा के दौरान की।


उन्होंने कहा कि राज्य में जन्म दर लगातार घट रही है, जिससे भविष्य में युवा आबादी कम होने की आशंका है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार लोगों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सहायता राशि सीधे महिला के खाते में भेजी जाएगी, ताकि परिवार को बच्चों के पालन-पोषण में आर्थिक मदद मिल सके। सरकार जल्द ही इस योजना की विस्तृत गाइडलाइन जारी करेगी।
विशेषज्ञों के अनुसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में प्रजनन दर तेजी से घट रही है। आंध्र प्रदेश सरकार का यह कदम देश में जनसंख्या संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक नई पहल माना जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें