तेहरान/ईरान संसद अध्यक्ष गालिबाफ की अमेरिका को चेतावनी।

तेहरान/ईरान संसद अध्यक्ष गालिबाफ की अमेरिका को चेतावनी।

अगर अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई की, तो ईरान कड़ा जवाब देने को तैयार गालिबाफ ने दिया सख्त संकेत।

तेहरान,

2 जून 2026, ईरान की संसद (मजलिस) के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने अमेरिका को सख्त संदेश देते हुए कहा है, 

कि अगर वॉशिंगटन ईरान के खिलाफ किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई करता है, तो उसका “कड़ा और निर्णायक जवाब” दिया जाएगा।


गालिबाफ ने अपने हालिया बयान में कहा कि क्षेत्र में बढ़ता तनाव और पश्चिमी देशों की गति विधियाँ किसी भी समय टकराव को जन्म दे सकती हैं। 

उन्होंने संकेत दिया कि ईरान अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने यह भी कहा कि “हर कार्रवाई की कीमत होती है” और अगर अमेरिका या उसके सहयोगी कोई सैन्य कदम उठाते हैं, तो ईरान इसे जवाब देने में देर नहीं करेगा।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान और अमेरिका के बीच पहले से ही क्षेत्रीय तनाव और बातचीत दोनों जारी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें