भारतीय रेलवे अस्पतालों में कुलियों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है।
कांग्रेस पार्टी के सरकार में रेलवे कर्मचारी को रेलवे अस्पतालों में सभी तरह के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी।
भारत के सभी रेलवे कर्मचारियों को रेलवे अस्पतालों में सभी तरह के इलाज की सुविधा सरकार मुहैया कराई है लेकिन रेलवे कुली को इस सुविधा से वंचित कर रखा है। जबकि रेलमंत्री ने संसद भवन में संसद मनोज कुमार के प्रश्न के उत्तर में जबाब कहा है कि रेलवे कुली को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है लेकिन रेलवे से कोई सुविधा नहीं मिल रही है यह सुविधा सिर्फ मंत्री के कागज पर ही शोभायमान है। बिहार के कई रेलवे डिवीजन के अंदर छोटे छोटे अस्पताल है जिसमें डॉ उपलब्ध नहीं है दवा उपलब्ध नहीं है अगर दवा उपलब्ध भी है तो अच्छी कंपनी की दवा उपलब्ध नहीं है जिसके कारण कर्मचारी को सही तरीके से चिकित्सा उपचार नहीं किया जाता है जिससे कर्मचारियों को बाहर से दवा मंगाना पड़ता है कमीशनखोरी के कारण उचित दवा उपलब्ध नहीं होती है सिर्फ कागज पर दवा दिखाई देता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें