कैलिफोर्निया एजेंसी: कैलिफोर्निया के वैज्ञानिकों ने एक नया रिसर्च किया।
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ता ओजगे उगुरलू ने जानकारी दी कि नियमित स्पर्श के बिना इंसान अकेला महसूस करने लगता है। बस एक छोटा सा स्पर्श शरीर में बड़ा बदलाव लाता है। विशेषज्ञ इसके लिए गले मिलने,हाथ मिलाने जैसे स्पर्श को दवा के तौर पर मान रहे हैं।
जब व्यक्ति कम से कम 10 सेकेंड के लिए गले लगाता है तो उसमें आक्सीटोसिन का स्तर तेजी से बढ़ जाता है जो विश्वास और प्यार को तेजी से बढ़ा देता है । वहीं कोर्टिसोल में भारी गिरावट आती है। नियमित गले मिलने पर सामान्य बीमारियों के कम होने की संभावना 32 फीसदी तक कम हो जाती है।अगर वे बीमार पड़ते भी है, तो लक्षण बहुत हल्के होते हैं और वे जल्दी ठीक हो जाते हैं।
कैलिफोर्निया के वैज्ञानिकों ने शोध कर जानकारी दी शरीर के स्पर्श से मस्तिष्क के एमिग्डाला को शांत करता है। इससे कोर्टिसोल का स्तर गिरता है और ब्लडप्रेशर नियंत्रित रहता है। स्पर्श से हृदय गति की परिवर्तनशीलता में सुधार होता है जो अच्छे स्वास्थ्य का सूचक है। अपनों का स्पर्श शारीरिक और मानसिक दर्द को कम करने की शक्ति रखता है। स्पर्श मनुष्य की देखभाल महसूस कराता है जो एक शब्द बोलने से नहीं करा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें