बिहार बेगुसराय बरौनी: जिला प्रशासन द्वारा आटो रिक्शा एवं टेम्पु से चौक चौराहे को मुक्त रखा जाय।
बिहार सरकार के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा किराया अन्य राज्यों की तरह तय किया जाय।
आटो रिक्शा एवं टेम्पु को जहां तहां चौराहे पर लगानें से रोका जाय जिससे सड़क पर यात्रियों को आवागमन करने से कोई परेशानी नहीं हो अक्सर पैदल यात्रा करते समय दुघर्टना होती है सरकार द्वारा बरौनी में टेम्पु स्टैंड आटो रिक्शा स्टैंड की जगह मुहैया कराई जाय इससे दुघर्टना कम होगी। टैक्सी चालक, आटो चालक यत्र तत्र चौक चौराहे पर लगा कर खड़े रहते हैं प्रशासन मजबूर होकर देखते रहते हैं
बेगुसराय बरौनी:- टैक्सी एवं आटो रिक्शा चालक द्वारा अतिक्रमण के कारण यात्रियों को पैदल यात्रा करने में कठिनाई होती है इसका जिम्मेवार पुलिस प्रशासन है।
आटो रिक्शा चालक को अपने गाड़ी में सरकार द्वारा मीटर लगाया जाना चाहिए जिससे यात्रियों को किलोमीटर के हिसाब किराया दे सके गाड़ी वालों ने यात्रियों से जबरन मनमाना किराया वसूल कर रहे हैं जिससे यात्रियों एवं गाड़ी चालक के साथ प्रति दिन तु-तु मैं-मैं का सामना करना पड़ रहा है। ये समस्या लगभग सभी राज्यों में है, केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार, केन्द्र शासित प्रदेश में इस घटना को रोक सकती है। मोटर साइकिल,कार टैक्सी बस इन सभी गाड़ियों में सरकार प्रति किलोमीटर की दुरी हिसाब से किराया तय कर जनता की परेशानी को दूर करें।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें