चेन्नई,एजेंसी।तमिलनाडु के 16 लाख पेंशनभोगियों और कर्मचारियों को बड़ा तोहफा।

चेन्नई, एजेंसी। तमिलनाडु के 16 लाख पेंशन भोगियों और कर्मचारियों को बड़ा तोहफा।
मुख्यमंत्री विजय कुमार ने महंगाई भत्ते में 2% बढ़ोतरी का किया ऐलान।
चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता(D A) बढ़ाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सी जोशेफ विजय C. Joseph Vijay ने सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशन पाने वालों के लिए D A में 2% प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी है।

सरकार के इस फैसले का लाभ राज्य के लगभग 16 लाख लोगों को मिलेगा। बढ़े हुए D A के बाद महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। यह नई दर 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, D A बढ़ोतरी से कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में सीधा इजाफा होगा। साथ ही जनवरी 2026 से लागू होने के कारण लाभार्थियों को एरियर का भी फायदा मिल सकता है।

राज्य सरकार ने कहा कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। इस फैसले से सरकारी खजाने पर करीब 1,230 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक भार आने का अनुमान है।

सरकारी कर्मचारियों के संगठनों ने मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत करते हुए इसे राहत भरा कदम बताया है। माना जा रहा है कि इस घोषणा से लाखों परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें