GST को लेकर विपक्ष का तीखा तंज, ‘मोदी का वश चले तो शौचालय जाने पर भी 18% टैक्स लगा दें।

GST को लेकर विपक्ष का तीखा तंज, ‘मोदी का वश चले तो शौचालय जाने पर भी 18% टैक्स लगा दें।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार में 100 में 100% समानों में 18% जीएसटी लगाया गया, रेलवे स्टेशनों पर शौचालय करने पर भी 18% जीएसटी यात्रियों को देना पर रहा है। फिर भी सरकार कह रही है कि मैं देश का विकास कर रहा हूं।

नई दिल्ली। GST को लेकर राजनीतिक बहस के बीच विपक्ष ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। विपक्षी नेताओं ने सरकार की कर व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि “अगर मोदी का वश चले तो शौचालय करने पर भी 18 प्रतिशत GST लागू कर दें।”

विपक्ष का आरोप है कि सरकार की कर नीतियों का असर आम आदमी की रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर विपक्षी नेताओं ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि आने वाले समय में लोगों को अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए भी टैक्स चुकाना पड़ सकता है।

हालांकि, शौचालय के उपयोग पर 18 प्रतिशत GST लगाए जाने का कोई सरकारी प्रस्ताव सामने नहीं आया है। इसलिए यह बयान राजनीतिक व्यंग्य और सरकार की कर नीति पर कटाक्ष के रूप में देखा जाना चाहिए, न कि किसी वास्तविक GST निर्णय के रूप में।

GST की विभिन्न दरों को लेकर केंद्र और विपक्ष के बीच राजनीतिक बहस लगातार जारी रहती है। विपक्ष जहां महंगाई और कर बोझ को मुद्दा बना रहा है, वहीं सरकार GST व्यवस्था में सुधार और कर अनुपालन को लेकर अपने पक्ष पर जोर देती रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें