पुणे,एजेंसी। नीट पेपर लीक कांड: सीबीआई की कार्रवाई तेज, अब तक कई आरोपी गिरफ्तार।

पुणे,एजेंसी। नीट पेपर लीक कांड: सीबीआई की कार्रवाई तेज,अब तक कई आरोपी गिरफ्तार।

सीबीआई ने मनिषा गुरुनाथ मंधारे को गिरफ्तार किया।

नई दिल्ली/पुणे। देशभर में चर्चा का विषय बने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में पुणे की वरिष्ठ बॉटनी शिक्षिका मनिषा गुरुनाथ मंधारे को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी का दावा है कि वह इस पूरे नेटवर्क की अहम कड़ी थीं।

पी बी कुलकर्णी को गिरफ्तार करने से सभी जानकारी मिली।

अब तक कौन-कौन गिरफ्तार?

जांच एजेंसियों के मुताबिक अब तक इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।इनमें शामिल हैं।

मनिषा गुरुनाथ मंधारे — पुणे की बॉटनी शिक्षिका, कथित मास्टरमाइंड।
मनिषा वाघमारे — छात्रों को जोड़ने और नेटवर्क चलाने का आरोप।

पी. वी. कुलकर्णी — पुणे के रिटायर्ड लेक्चरर, पेपर लीक स्रोत होने का आरोप।

इसके अलावा दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक और अहमदनगर से भी कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

करोड़ों में बिके गेस पेपर: प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कथित ‘गेस पेपर’ 10 लाख से 25 लाख रुपये तक में बेचे जा रहे थे। राजस्थान एसओजी की जांच के बाद मामला सीबीआई को सौंपा गया। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नेटवर्क कितने राज्यों तक फैला था और इसमें कौन-कौन शामिल थे।

कई राज्यों में छापेमारी: सीबीआई ने पिछले 24 घंटों में देशभर में कई ठिकानों पर छापेमारी की। जांच के दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है। कई आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
छात्रों और अभिभावकों में चिंता: इस मामले के सामने आने के बाद लाखों छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। विपक्षी दल और छात्र संगठन भी परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग कर रहे हैं।

सीबीआई के अनुसार, मनिषा मंधारे को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2026 परीक्षा प्रक्रिया में एक्सपर्ट के रूप में नियुक्त किया था। उन्हें बॉटनी और जूलॉजी प्रश्नपत्रों तक सीधी पहुंच थी। आरोप है कि उन्होंने कुछ छात्रों को परीक्षा से पहले सवाल उपलब्ध कराए और पुणे स्थित अपने घर पर विशेष कोचिंग क्लास भी चलाई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें