दक्षिण अफ्रीका/मुंबई में जैक कैलिस बने 21वीं सदी के महानतम क्रिकेटर।

दक्षिण अफ्रीका/मुंबई में जैक कैलिस बने 21वीं सदी के महानतम क्रिकेटर।

Jacques Kallis को ESPN cricinfo के विशेष सम्मान समारोह में 21वीं सदी (2000-2025) का महानतम पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना गया। 

मुंबई/स्पोर्ट्स डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर Jacques Kallis को ESPNcricinfo के विशेष सम्मान समारोह में 21वीं सदी (2000-2025) का महानतम पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना गया। क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ियों, कोचों और विशेषज्ञों की जूरी ने यह फैसला किया।
Sachin Tendulkar.
इस सम्मान में Sachin Tendulkar को सदी का महानतम बल्लेबाज, Muttiah Muralitharan को महानतम गेंदबाज और ऑस्ट्रेलिया की Ellyse Perry को महिला वर्ग की महानतम क्रिकेटर चुना गया।

जूरी के अनुसार कैलिस की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में असाधारण सफलता ने उन्हें अन्य दिग्गजों से अलग पहचान दिलाई। उन्होंने अपने करियर में 10,000 से अधिक टेस्ट रन बनाने के साथ 200 से ज्यादा टेस्ट विकेट भी हासिल किए, जो उन्हें क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल ऑलराउंडरों में शामिल करता है।

इस सूची में दूसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर, तीसरे पर Virat Kohli, चौथे पर मुरलीधरन और पांचवें पर Ricky Ponting रहे।

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि कैलिस का चयन इस बात का प्रमाण है कि आधुनिक क्रिकेट में केवल बल्लेबाजी या गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में योगदान देने वाले खिलाड़ियों का महत्व सबसे अधिक है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें