भारतीय रेलवे कुली समाचार पत्र देश विदेश समाचार
मंगलवार 2 जून 2026 नई दिल्ली।
उप राष्ट्रपति। युवाओं तक सही खबर न पहुंची तो वे गलत सूचना की ओर जा सकते हैं।
![]() |
| रिपोर्ट: विशेष संवाददाता अमन कुमार मिश्र |
उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में सूचना का प्रवाह बहुत तेज हो गया है, लेकिन इसकी सत्यता की जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण हो गई है। उप राष्ट्रपति ने जोर देते हुए कहा कि पत्रकारों और मीडिया संस्थानों को चाहिए कि वे समाज तक केवल जांची-परखी और संतुलित खबरें ही पहुंचाए।
उन्होंने यह भी कहा कि गलत सूचना (Fake News) समाज में भ्रम पैदा कर सकती है और युवा पीढ़ी को दिशा से भटका सकती है। ऐसे में मीडिया की भूमिका केवल सूचना देने तक सीमित नहीं है, बल्कि सत्य को स्थापित करने की भी है।
विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया के दौर में गलत खबरें तेजी से फैलती हैं, इसलिए जिम्मेदार पत्रकारिता पहले से कहीं अधिक जरूरी हो गई है।
आज के समय में सूचना शक्ति बन चुकी है। ऐसे में मीडिया पर यह जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वह समाज को सही दिशा दे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें