लंदन। लंदन में CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में हंगामा, ‘असहमति’ पर सवाल को लेकर विवाद।

लंदन। लंदन में CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में हंगामा, ‘असहमति’ पर सवाल को लेकर विवाद।

यह कार्यक्रम Birkbeck, University of London में आयोजित किया गया था, जहां CJI सूर्यकांत ने “Artificial Intelligence and International Law” विषय पर व्याख्यान दिया। रिपोर्टों के अनुसार, सवाल पूछने वाले व्यक्ति ने भारत में असहमति के प्रति कथित बढ़ती असहिष्णुता का मुद्दा उठाया, लेकिन मॉडरेटर ने इसे कार्यक्रम के विषय से असंबंधित बताते हुए रोक दिया। तनावपुर्ण माहौल बन गया।

घटना का वीडियो तनावपूर्ण माहौल बन गया।मीडिया पर वायरल होने के बाद High Commission of India in London ने बयान जारी कर इसे “अशोभनीय दर्शक व्यवहार” बताया। उच्चायोग ने कहा कि एक व्यक्ति ने कार्यक्रम को बाधित करने का प्रयास किया और इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं है।

वहीं, आलोचकों का कहना है कि सार्वजनिक मंच पर पूछे जा रहे सवाल को पूरा सुने बिना रोकना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संवाद की भावना के विपरीत है। दूसरी ओर, आयोजकों और भारतीय पक्ष का तर्क है कि प्रश्न कार्यक्रम के निर्धारित विषय से बाहर था और इससे चर्चा का उद्देश्य प्रभावित हो रहा था।


फिलहाल यह विवाद इस सवाल पर केंद्रित है कि क्या प्रश्नको अनुचित रूप से रोका गया या फिर कार्यक्रम को विषय से भटकाने की कोशिश की जा रही थी। घटना ने सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है।

विशेष संवाददाता:अमन कुमार मिश्र।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें