बेंगलुरु एजेंसी: तलाईमन्नार से धनुषकोडी तक तैरकर पहुंचे दानिश और वृषाली।

बेंगलुरु एजेंसी: तलाईमन्नार से धनुषकोडी तक तैरकर पहुंचे दानिश और वृषाली।
बेंगलुरु एजेंसी: तलाईमन्नार से धनुषकोडी तक तैरकर पहुंचे दानिश और वृषाली।

बेंगलुरु एजेंसी: तैराक दानिश अब्दी और वृषाली प्रसाद ने श्रीलंका के तलाईमन्नार से धनुषकोडी तक 32 किलोमीटर की समुद्री दूरी 10 घंटे 45 मिनट में तैरकर पूरी की।

32 किलोमीटर की समुद्री यात्रा 10 घंटे 45 मिनट में पूरी

बेंगलुरु एजेंसी। भारतीय तैराक दानिश अब्दी और वृषाली प्रसाद ने साहस और धैर्य का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए ।


श्रीलंका के तलाईमन्नार से तमिलनाडु के धनुषकोडी तक 32 किलोमीटर की समुद्री दूरी तैरकर तय की। दोनों तैराकों ने यह चुनौतीपूर्ण सफर 10 घंटे 45 मिनट में पूरा किया।

यह तैराकी अभियान कठिन समुद्री लहरों और बदलते मौसम के बीच संपन्न हुआ। दोनों खिलाड़ियों ने पूरे रास्ते संयम और मजबूत इच्छाशक्ति का परिचय दिया। 

उनकी इस उपलब्धि की खेल जगत में सराहना हो रही है।

विशेषज्ञों के अनुसार, तलाईमन्नार से धनुषकोडी तक का समुद्री मार्ग चुनौतीपूर्ण माना जाता है। 

ऐसे में इतनी लंबी दूरी तय करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। इस सफलता से देश के युवा तैराकों को भी प्रेरणा मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें