ईरान: अमेरिका और ईरान युद्ध के बारहवें दिन युद्ध जारी है।
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध अब 12वें दिन में प्रवेश कर चुका है। यह संघर्ष 28/02/2026 को तब शुरू हुआ जब युनाइटेड स्टेट्स और इजराइल ने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर बड़े हमले किए। इसके बाद ईरान ने मिसाइल और ड्रोन से जवाबी हमले शुरू कर दिए।ईरान का कहना है कि अब तक 1,300 से ज्यादा नागरिक मारे गए और करीब 10,000 नागरिक ठिकानों पर हमले हुए है।अमेरिका-इज़राइल ने ईरान में हजारों सैन्य और रणनीतिक लक्ष्यों पर एयर स्ट्राइक की हैं।
ईरान ने जवाब में तेल अवीव हाइफा और यसरूलम के साथ-साथ खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं।अब तक लगभग 140–150 अमेरिकी सैनिक घायल होने की खबर है, हालांकि अधिकांश चोटें हल्की बताई जा रही हैं।युद्ध का विस्तार खाड़ी के कई देशों जैसे सउदी अरब और युनाइटेड अरब अमीरात ने ईरानी ड्रोन और मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया।
तेल प्रतिष्ठानों और समुद्री मार्गों पर खतरे के कारण वैश्विक तेल कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मध्य-पूर्व से 43,000 से ज्यादा अमेरिकी नागरिकों को निकाला गया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीटे हेगसेथ ने कहा कि कुछ दिनों में सबसे तीव्र हवाई हमले किए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें