नई दिल्ली।वनडे विश्व कप जीतने के बाद जिंदगी पूरी तरह बदल गई : हरमनप्रीत कौर।

नई दिल्ली।वनडे विश्व कप जीतने के बाद जिंदगी पूरी तरह बदल गई : हरमनप्रीत कौर।
Harmanpreet Kaur Women Cricket Teem Captain.

नई दिल्ली, 11 जून। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान Harmanpreet Kaur ने कहा है कि भारत का पहला महिला वनडे विश्व कप जीतने के बाद उनकी और पूरी टीम की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय टीम भविष्य में भी ट्रॉफियां जीतने का सिलसिला जारी रखेगी।

हरमनप्रीत ने कहा, “मुझे लगता है कि पहला वनडे विश्व कप जीतने के बाद जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। उम्मीद है कि हम ट्रॉफी जीतने का यह सिलसिला जारी रखेंगे। एक कप्तान के तौर पर मैं यही चाहती हूं और मुझे लगता है कि हमारी टीम का हर खिलाड़ी इसी सपने को लेकर आगे बढ़ रहा है।”

भारतीय कप्तान ने कहा कि विश्व कप जीत ने टीम के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी है। अब खिलाड़ियों का लक्ष्य केवल अच्छा प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि हर बड़े टूर्नामेंट में खिताब जीतना है।

गौरतलब है कि भारत ने पहली बार महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा था। इस उपलब्धि के बाद महिला क्रिकेट को देशभर में नई पहचान मिली और खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ा।

अब भारतीय टीम की नजर आगामी टी20 विश्व कप पर है, जहां हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम एक और विश्व खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें