मेघालय।उमराई।भारत समेत 13 देशों की सेनाओं ने दिखाया दम, मेघालय में संपन्न हुआ PRAGATI 2026 सैन्य अभ्यास।

भारतीय रेलवे कुली समाचार पत्र देश विदेश समाचार

मेघालय।उमराई।भारत समेत 13 देशों की सेनाओं ने दिखाया दम, मेघालय में संपन्न हुआ PRAGATI 2026 सैन्य अभ्यास।

तेरह देशों के सैनिक मेघालय में 72 घंटे का सैन्य अभ्यास करते हुए।

उमराई (मेघालय), 1 जून: भारत की मेजबानी में आयोजित बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास PRAGATI 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस अभ्यास में भारत सहित 13 देशों के 400 से अधिक सैनिकों ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य सैन्य सहयोग बढ़ाना, आतंकवाद-रोधी अभियानों में समन्वय मजबूत करना और विभिन्न देशों की सेनाओं के बीच आपसी तालमेल विकसित करना था।

यह सैन्य अभ्यास मेघालय के उमराई मिलिट्री स्टेशन में आयोजित किया गया, जिसमें भूटान, नेपाल, श्रीलंका, वियतनाम, मलेशिया, मालदीव, म्यांमार, कंबोडिया, इंडोनेशिया समेत 12 मित्र देशों की सैन्य टुकड़ियों ने हिस्सा लिया।

पहाड़ी क्षेत्रों में आतंकवाद-रोधी अभियान, काउंटर-एंबुश ऑपरेशन, IED पहचान, संयुक्त रणनीतिक योजना और सामरिक युद्धाभ्यास का प्रशिक्षण लिया।

PRAGATI का पूरा नाम “Partnership of Regional Armies for Growth and Transformation in the Indian Ocean Region” है। अभ्यास के दौरान सैनिकों ने जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में आतंकवाद-रोधी अभियान, काउंटर-एंबुश ऑपरेशन, IED पहचान, संयुक्त रणनीतिक योजना और सामरिक युद्धाभ्यास का प्रशिक्षण लिया।

भारतीय सेना ने इस मौके पर स्वदेशी रक्षा तकनीकों और उपकरणों का भी प्रदर्शन किया। अधिकारियों के अनुसार, इस अभ्यास से क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को नई मजबूती मिलेगी और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा।

सैन्य अधिकारियों ने कहा कि PRAGATI 2026 ने सहभागी देशों के बीच विश्वास, पेशेवर सहयोग और संयुक्त अभियान क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अभ्यास का समापन 72 घंटे के उच्च-स्तरीय संयुक्त सैन्य सत्यापन अभियान के साथ हुआ।

भारत और अन्य देशों की सेनाओं ने PRAGATI 2026 नामक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भाग लिया है, जिसका उद्देश्य सैन्य सहयोग और आतंकवाद-रोधी प्रशिक्षण था।ओ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें