जर्मनी/लंदन/पेरिस:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के डर से जर्मनी ने रक्षा बजट बढ़ाया।

।।भारतीय रेलवे कुली समाचार पत्र देश विदेश समाचार।। 

जर्मनी/लंदन/पेरिस:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के डर से जर्मनी ने रक्षा बजट बढ़ाया।

लंदन/पेरिस:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के डर से जर्मनी ने रक्षा बजट बढ़ाया।
जर्मनी ने 2025 में रक्षा बजट के लिए 8.53 लाख करोड़ रुपए खर्च करने की योजना बनाई है। इसके अलावा रक्षा के लिए 9 लाख करोड़ रुपए आपात कार्पस भी बनाने के लिए घोषणा कर दी गई। दूतीय विश्व युद्ध के बाद जर्मनी ने पहली बार रक्षा बजट में खर्च करने की घोषणा की है। जर्मनी के बाद ब्रिटेन ने 6.54 लाख करोड़ रुपए खर्च करने की घोषणा की है और अगले वित्तीय वर्ष में 6% बढाने की योजना बनाई है। इस वर्ष 21 देश नाटो के रक्षा टार्गेट जीडीपी का 2% या उससे अधिक खर्च करने जा रहे हैं। 2023 में मात्र 11 देश ही टार्गेट को पूरा कर रहे थे। इस गतिविधि को देखते हुए मैंक्रो बोले रूस की आक्रामकता की सीमा पार कर गया है इस लिए युरोप को खुद को तैयार करना होगा। युक्रेन युद्ध को लेकर ईयू देशों की गुरुवार को बेल्जियम के ब्रसेल्स में आपातकालीन रक्षा बैठक हुई। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा इसकी आक्रामकता सिर्फ युक्रेन तक सीमित नहीं है। बल्कि यह पुरे युरोप के लिए एक खतरा है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें