बेगुसराय। बरौनी: बिहार सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत छात्रों को आवेदन में त्रुटि सुधार करने का अंतिम अवसर दिया गया है।
बिहार बेगुसराय बरौनी: बिहार सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत छात्रों को आवेदन में त्रुटि सुधार करने का अंतिम अवसर दिया गया है।
बेगुसराय के जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि शैक्षणिक वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के अंतर्गत जिन छात्र-छात्राओं के आवेदन दस्तावेजों या अपलोड की गई सूचनाओं में त्रुटी के कारण डिफेक्ट कर दिया गया है। ऐसे छात्र एवं छात्राओं को आवेदन में सुधार का अंतिम अवसर दिया गया है। त्रुटिपूर्ण आवेदन को संशोधित कर अंतिम रूप देने की तिथि 10 फरवरी थी, जिसे बढ़ाकर 10 मार्च कर दिया गया है। छात्र-छात्राओं को निर्देश दिया गया है कि स्वयं पोर्टल पर जाकर लागिन कर त्रुटिपूर्ण आवेदन में सुधार कर सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें