।ट्रम्प की ईरान को दो टूक चेतावनी।“यूरेनियम नष्ट करो, वरना गंभीर परिणाम भुगतने होंगे”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा ईरान को इतना मजबूर
कर देंगे कि यूरेनियम को नष्ट करना पड़ेगा।

वाशिंगटन एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को लेकर बड़ा और सख्त बयान दिया है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान को अपने संवर्धित यूरेनियम (Enriched Uranium) को नष्ट करना होगा, अन्यथा उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौते को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ट्रम्प प्रशासन का आरोप है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम भविष्य में परमाणु हथियार निर्माण की दिशा में जा सकता है। वहीं ईरान लगातार दावा करता रहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम केवल शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है।
ट्रम्प ने कहा कि ईरान के पास तीन विकल्प हैं:
यूरेनियम अमेरिका को सौंप दे,उसे अंतरराष्ट्रीय निगरानी में नष्ट करे या किसी तय स्थान पर उसे खत्म किया जाए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मुद्दे को लेकर पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है और अमेरिका ने ईरान पर दबाव बढ़ाने के संकेत दिए हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि दोनों देशों के बीच समझौता नहीं हुआ तो क्षेत्र में बड़ा भू-राजनीतिक संकट खड़ा हो सकता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें