प्रयाग राज: महाकुंभ स्पेशल
बम्बई की फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई।
महाकुंभ स्नान करने के लिए 73 देशों के राजनयिक एवं रूस, यूक्रेन के राजदूत प्रयाग राज आ रहे हैं।महामंडलेश्वर पद ग्रहण करने के लिए ममता कुलकर्णी का शनिवार के दिन पट्टाभिषेक किया गया।
ममता कुलकर्णी ने 2001 ई0 से फिल्मों में काम करना छोड़ किन्नर परिवार का सदस्य बन कर कठिन तपस्या के बल पर महामंडलेश्वर पद हासिल की और ममता का नाम श्री यामाई ममता नंदगिरी रखा गया है।
अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने कहा मेरे गुरु चैतन्य गगन गिरी जूना अखाड़े से है। जगद्गुरु महेंद्र गिरी जी ने मेरी ज्ञान की परीक्षा ली। लगभग दो साल से किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डा लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से सम्पर्क महामंडलेश्वर की उपाधि प्राप्त करने के लिए साधे हुई थी। अंततः महामंडलेश्वर की उपाधि प्राप्त कर ली।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें