इंडोनेशिया ने चीन को 3-2 से हराया, बैडमिंटन मुकाबले में रोमांचक जीत

इंडोनेशिया ने चीन को 3-2 से हराया, बैडमिंटन मुकाबले में रोमांचक जीत।

इंडोनेशिया बैडमिंटन खिलाड़ी

संवाददाता: अमन कुमार मिश्र

इंडोनेशिया ने रोमांचक मुकाबले में चीन को 3-2 से हराकर बैडमिंटन में शानदार जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुरुआत से ही कांटे का रहा और निर्णायक मुकाबले तक नतीजा स्पष्ट नहीं हो सका।

फाइनल का पूरा परिणाम:-

जोनाथन क्रिस्टी – शी यू ची: 13-21, 18-21
फजार अल्फियन/मुहम्मद शोइबुल फिकरी – लियांग वेई केंग/वांग चांग: 20-22, 21-19, 14-21
अल्वी फरहान – ली शी फेंग: 23-21, 15-21, 21-16
लियो रोली कारनांडो/डेनियल मार्थिन – हे जी टिंग/लियू यी: 23-21, 21-10
मोहम्मद जकी उबैदिल्लाह – वेंग होंगयांग: 23-21, 21-13
इंडोनेशिया के खिलाड़ियों ने दबाव के बीच बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण मुकाबले अपने नाम किए। वहीं, चीन की टीम ने भी कड़ी चुनौती पेश की और स्कोर को बराबरी पर बनाए रखा। आखिरकार निर्णायक मैच में इंडोनेशिया ने संयम और आक्रामक खेल का बेहतर तालमेल दिखाते हुए जीत हासिल कर ली
इस जीत के साथ इंडोनेशिया ने टीम स्पर्धा में अपनी स्थिति मजबूत की, जबकि चीन को करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने लंबे रैलियों और शानदार डिफेंस से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया
अंतिम स्कोर: इंडोनेशिया 3-2 चीन

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें