खास खबर: कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की तैयारी, VIP रोड पर ट्रैफिक चुनौती।

खास खबर: कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की तैयारी, VIP रोड पर ट्रैफिक चुनौती।

कोलकाता, 24 सितंबर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए इन दिनों कई स्तरों पर काम चल रहा है।

कोलकाता, 24 सितंबर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए इन दिनों कई स्तरों पर काम चल रहा है। एयरपोर्ट प्रशासन ने 17 सितंबर से 10 अक्टूबर तक 24 दिवसीय ‘यात्री सेवा अभियान 2026’ शुरू किया है। अभियान में साफ-सफाई, पार्किंग, यातायात, बैठने की व्यवस्था, दिव्यांग एवं वरिष्ठ यात्रियों की सुविधाओं, पेयजल और बैगेज व्यवस्था जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


इस बीच एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए VIP रोड पर यातायात एक बड़ी चुनौती बन गया है। न्यू गरिया-एयरपोर्ट ऑरेंज लाइन मेट्रो कॉरिडोर के अंतिम दो पिलर के निर्माण के कारण सड़क पर लेन डायवर्जन और बैरिकेडिंग की गई है, जिससे एयरपोर्ट की ओर जाने वाले वाहनों की गति प्रभावित हो रही है।

एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए नए लैपटॉप चार्जिंग प्वाइंट भी लगाए गए हैं। इन्हें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा जांच क्षेत्र में प्रमुख बोर्डिंग गेट तथा कुछ बैठने वाले स्थानों के पास लगाया गया है।

यात्रियों के लिए अहम सवाल:-

त्योहारी मौसम और आने वाले विंटर फ्लाइट शेड्यूल में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना के बीच एयरपोर्ट प्रशासन के सामने चुनौती यह है कि यात्री सुविधा, सड़क यातायात और एयरपोर्ट संचालन—तीनों के बीच बेहतर तालमेल कैसे बनाया जाए। एयरपोर्ट प्रशासन के 24 दिवसीय अभियान का अंतिम आकलन 10 अक्टूबर को किया जाना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें