नई दिल्ली: एजेंसी। बीजेपी नेता शामिल, केन्द्रीय जांच ब्यूरो(CBI) ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने 2026 नीट परीक्षा पेपर लिक मामले में आक्रोश जताया। सरकार बीजेपी की, गिरफ्तार व्यक्ति बीजेपी की, सीबीआई बीजेपी की, पेपर लिक कैसे हुआ सिर्फ जांच होगी। निर्दोष व्यक्ति फंसेंगे।
बड़ी खबर:-

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने 2026 नीट परीक्षा पेपर लिक मामले में आक्रोश जताया। सरकार बीजेपी की, गिरफ्तार व्यक्ति बीजेपी की, सीबीआई बीजेपी की, पेपर लिक कैसे हुआ सिर्फ जांच होगी। निर्दोष व्यक्ति फंसेंगे।
NEET पेपर लीक मामले में गिरफ्तारी तेज आरोपियों के राजनीतिक संबंधों पर भी उठे सवाल, CBI कर रही जांच।
ताज़ा रिपोर्टों के अनुसार अब तक कम से कम 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
नई दिल्ली/जयपुर। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसियों के अनुसार पेपर परीक्षा से पहले कथित तौर पर वाट्सएप ,कुरियर और “गेस पेपर” नेटवर्क के जरिए फैलाया गया।
CBI ने राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में छापेमारी की है। जांच के दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारी हो सकती हैं।
बीजेपी कनेक्शन पर सियासत गरम:-
मामले में गिरफ्तार कुछ आरोपियों की तस्वीरें भाजपा नेताओं के साथ वायरल होने के बाद राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ था। वहीं भाजपा नेताओं ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में एक स्थानीय बीजेपी युवा मोर्चा से जुड़ा व्यक्ति भी शामिल बताया जा रहा है। हालांकि अब तक किसी बड़े भाजपा नेता की सीधी संलिप्तता आधिकारिक रूप से साबित नहीं हुई है।
छात्रों में नाराजगी:-
पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद देशभर के छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। कई छात्र संगठनों ने परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सरकार का बयान:-
केंद्र सरकार ने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी। शिक्षा मंत्रालय लगातार CBI और अन्य एजेंसियों से रिपोर्ट ले रहा है।
आगे क्या:-
जांच एजेंसियां अब पेपर लीक नेटवर्क के मास्टरमाइंड और संभावित राजनीतिक-प्रशासनिक कनेक्शन की जांच कर रही हैं। मामले को लेकर देशभर की नजरें CBI जांच पर टिकी हुई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें