बराक, 9 जून।बराक की मेजर अभिलाषा ने बढ़ाया भारत का मान, यूएन के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित।

बराक, 9 जून। बराक की मेजर अभिलाषा ने बढ़ाया भारत का मान, यूएन के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित।

शांति:भारतीय मूल की नारी मेजर अभिलाषा।

बराक, 9 जून। भारतीय सेना की अधिकारी मेजर अभिलाषा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाते हुए वर्ष 2025 के यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित होकर देश का नाम रोशन किया है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रदान किए जाने वाले इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए मेजर अभिलाषा का चयन शांति मिशनों में लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण तथा समावेशी नेतृत्व को बढ़ावा देने में उनके उत्कृष्ट योगदान के आधार पर किया गया। 

उनकी उपलब्धि न केवल भारतीय सेना के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

मेजर अभिलाषा के परिवार।

बराक क्षेत्र सहित देशभर में उनकी इस सफलता पर खुशी और उत्साह का माहौल है। 

सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों ने मेजर अभिलाषा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि युवा पीढ़ी, विशेषकर महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि संयुक्त राष्ट्र के इस सम्मान से वैश्विक शांति अभियानों में भारत की सक्रिय और सकारात्मक भूमिका को भी नई पहचान मिली है। 

मेजर अभिलाषा की यह उपलब्धि भारतीय सेना की पेशेवर क्षमता, समर्पण और नेतृत्व कौशल का भी प्रमाण है।

मेजर अभिलाषा ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि भारतीय सेना और देश के सभी उन लोगों का है जो समानता, शांति और मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयां मिल रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें