बिहार:बेगुसराय:बरौनी:सोकहारा में बिजली की आंख मिचौली से जनता परेशान।
लाइन सुधार या अपग्रेड के लिए जान बूझकर ट्रिपिंग करता है।
बिहार: बेगुसराय:बरौनी:सोकहारा में कई बार बिजली विभाग लाइन सुधार या अपग्रेड के लिए जान बूझकर ट्रिपिंग करता है। कभी लो वोल्टेज तो कभी देर तक बिजली कटौती से लोग त्राहि त्राहि कर रहे हैं। ग्रामीण-से-शहरी तक इन दिनों मौसम व बिजली संकट की दोहरी मार झेल रहे हैं। चिलचिलाती धूप व प्रचंड गर्मी से परेशान लोगों को बिजली की समस्या लूला रही है।

लाइन सुधार या अपग्रेड के लिए जान बूझकर ट्रिपिंग करता है।
बेगूसराय के बरौनी क्षेत्र के सोकहारा में लगातार हो रही बिजली की आंख-मिचौली आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है। बार-बार बिजली कटने से न सिर्फ घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई, छोटे व्यापार और गर्मी में लोगों का रहना भी मुश्किल हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों बिजली गुल रहती है और कई बार वोल्टेज भी काफी कम या ज्यादा रहता है, जिससे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने का खतरा बना रहता है।
वहीं छोटे व्यापारियों का काम भी प्रभावित हो रहा है।इसके अलावा, कई बार वोल्टेज की समस्या भी देखी जा रही है, जिससे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के खराब होने का खतरा बना रहता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें